Pages

Saturday, 5 December 2015




Hope Faith and Love

सांसो की हर लय में मद्धम सा संगीत कोई 
गुनगुनाना चाहता है दिल फिर मिलन का गीत कोई

काले घनेरे बदलो में छुप  गया जो चाँद बन
उस वक़्त से दिल मेरे चुरा लाऊं अब एक टुकड़ा कोई

आज चल रहे है रास्ते कुछ तेज़ मुझसे चाल में 
कल ताल से ताल मिलाते निकलेगी नयी राह कोई


आ साथ बैठे पल दो पल कहीं सागर किनारे डूबकर
धड़कनो से हमारे सुर मिलायें जहाँ एक लहर कोई


याद बन कर रह गयी जो घड़ियाँ उसे जी लेने दे
फिर बनाने दे वक़्त को खूबसूरत यादो की कहानी कोई


ज़िंदगी तेरा सच तो तब भी हमे मालूम था
जी लेने दे मुझको अब सच्चा सा मेरा झूठ कोई


सांसो की हर लय में मद्धम सा संगीत कोई
गुनगुनाना चाहता है दिल फिर मिलन का गीत कोई.............

No comments:

Post a Comment